Skip to main content

Male Infertility: Causes, Treatment And Prevention(PART I )HINDI

मर्दों में बाँझपन ,क्या हैं वजहें ?

वैश्विक स्तर पर एक अनुमान  के अनुसार छः में से एक दम्पति संतानहीनता के दायरे में हैं।संतान चाहने पर भी एक बरस तक  निष्फल रहने पर ऐसे दम्पतियों को माहिरों द्वारा रोगनिदान के लिए आगे आने के लिए कहा जाता है।

जांच के बाद ३० फीसद मामलों में मर्दों में बांझपन के लक्षण मिलते हैं।बांझपन के  कुल मामलों का  पांचवां हिस्सा मर्दों में मौजूद बांझपन से ताल्लुक रखता है। 

इसकी मुख्यतया चार  वजहें मालूम चली  हैं : 

(१ )इनमें एक से लेकर दो फीसद मामलों में पुरुषों के दिमाग का वह हिस्सा जो तापमान तथा हारमोन आदिक के स्राव को रेगुलेट करता है स्वयंचालित तरीके से (हाइपोथैलेमस )और पीयूष ग्रंथि (pituitry gland )के विकार से ताल्लुक रखता है। 

(२ )३० से ४०%मामले gonad disorder से जुड़े होते हैं।इसके अंतर्गत ही अंडकोष और अंडाशय आते हैं जिनका काम प्रजनन कोशिकाओं को पैदा करना है।  

(३ ) १० से २० फीसद मामले शुक्राणु परिवहन सम्बन्धी विकार (sperm transport disorder )के मिलते हैं। 

(४ )४० से लेकर ५०फीसद मामलों की वजह पकड़ में ही नहीं आती।इनके कारण अज्ञात बने रहते हैं। 

शुक्राणओं का असामान्य होना ,प्रति इजैकुलेट (स्खलन )तादाद में कम होना ,स्खलित होने में ही समस्याओं का पेश आना पुरुष बांझपन के आम कारण माने गए हैं। कुछ शुक्राणु अल्पकालिक जीवनक्षम (अल्प आयु )और कुछ की गति -शीलता कमतर रहती है ऐसे में ये स्खलन पर फीमेल एग (डिम्ब या अंडाणु ) से मिलन नहीं मना पाते।इनमें उन तक पहुँचने की ताकत नहीं होती ,दमख़म नहीं होता।   

शुक्राणुओं के असामान्य होने ,रह जाने की भी कई वजहें हो सकती हैं :

(१ )अंडकोषों में संक्रमण या सोजिश ,रोग पूर्व की किसी स्थिति का होना 

(२ )अंडकोष थैली या फोता (scrotum )की शिराओं का सोजिश से फूल जाना 

(३ )अंडकोषों में विकास संबंधी गड़बड़ी या किसी  विकार का होना 

शुक्राणुओं की प्रति स्खलन संख्या के कम हो  जाने की भी कई वजहें हो सकतीं हैं :

(१ )पहले से चला आया मौजूद रहा आया किसी भी प्रकार का आनुवंशिक दोष 

(२ )शराब ,तम्बाकू का सेवन अन्य नशा पत्ता (drugs )की लत 

(३ )युवावस्था की दहलीज़ के पार एक विषाणु से पैदा होने वाले संक्रमण गलसुआ (mumps )की चपेट में आना 

(४ )हरनीओप्लास्टी करवाना (एक शल्य कर्म जिसमें हर्निआ को वापस उसकी थैली में भेज दिया जाता है तथा उदर के उस कमज़ोर स्थान में सूराख को एक जाली से बंद कर दिया जाता है। लौहे की बनी होती है यह जाली टिशू फ्रेंडली।

(५ )हारमोन संबंधी विकार 

(६ )विषैले रसायनों से प्रभावन (मर्दों के ऐसी फैक्ट्रियों में काम करने की मजबूरी जहां इन जहरीले टॉक्सिक रसायनों  से शरीर अरक्षित बना रहता है। 

(७ )विकिरण से असरग्रस्त होना (एक्स -रे ,सीटी स्कैन आदिक से बारह दो चार होना )
(८ )किसी पहले रहे संक्रमण से पैदा हुआ अवरोध (शुक्राणु लाने वाली नालियों में हो सकता है यह अवरोध )
(९ )टाइट अंडरविअर जींस आदिक पहन ने की आदत 
(१० )ऊरूमूल (ग्रोइन )में चोट लगना आदिक 

(ज़ारी ) 

Comments

Popular posts from this blog

Can this carbon capture technology save us from climate change?

The UK's Drax power station is set to begin a pilot project testing Bioenergy Carbon Capture and Storage. London (CNN) It's a stark prognosis: To save the world from the worst effects of climate change, it's likely not enough to cut carbon dioxide emissions; we need to start scrubbing carbon pollution from the atmosphere, too. And not just a little bit of carbon.  Vast amounts of it . The problem is, the jury is still out on whether that's even possible. Planet has only until 2030 to stem catastrophic climate change, experts warn Last month,  a report  from the global authority on climate science, the Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC), warned of the catastrophic consequences likely to result if humans cause global temperatures to rise more than 1.5 degrees Celsius above pre-industrial levels. The group also said that if we want to stay below the 1.5 degree limit, we'l...

कोई बोले राम राम कोई खुदाए, कोई सेवै गोसैया कोई अल्लाहे,

  कोई बोले राम राम कोई खुदाए, कोई सेवै गोसैया कोई अल्लाहे, कारण करण करण करीम कृपाधार रहीम, कोई बोले ...... कोई नावै तीर्थ कोई हज जाए, कोई करे पूजा कोई सिर निवाये, कोई बोले ...... कोई पढ़े वेद कोई कतेब, कोई ओढ़े निल कोई सुपेद, कोई बोले ...... कोई कहे तुर्क कोई कहे हिन्दू, कोई बाँछे भिस्त कोई सिर बिंदु, कोई बोले ..... कहो नानक जिन हुक्म पछाता, प्रभ साहेब का तीन भेद जाता, कोई बोले........ https://www.bhajanganga.com/bhajan/lyrics/id/6967/title/koi-bole-ram-ram-koi-khudai-koi-sewe-gosaiya-koi-alahe

अनकही :कांग्रेस की लाज अब भोले के हाथ

कांग्रेस की लाज अब भोले के हाथ  इसे भोले बाबा का चमत्कार ही कहा जाएगा युवराज को भोले  के परिसर में ईर्ष्या कहीं भी दिखलाई नहीं दी। इसका मतलब साफ़ है ईर्ष्या मोदी की संसद में ही थी। यदि शहजादे के अंदर होती तो वहां भी दिखलाई देती।  उनका शायद ख्याल था ईर्ष्या  वहां  भी हो लेकिन उनका अब ये मत पुख्ता हो चुका है ईर्ष्या  सिर्फ और सिर्फ मोदी की संसद में है भोले की संसद में नहीं है।  जो हो यदि उनका मन निर्मल हुआ है भांडा साफ़ हुआ  है अंदर से तो यह अच्छा ही है। मालूम हो घृणा एक प्रकार का विष होता है और भोले तो जन्मजात विषपाई हैं विषपान करते हैं इसीलिए नीलकंठ कहलाते हैं।  लेकिन इस सबसे सुरजेवाला बहुत निराश हैं अलबत्ता उनके अलावा भी कई और उनके चिरकुट लगातार उन्हें सन्देश प्रसारित कर रहें हैं वहां जफ्फी मत पाना किसी की।  वहां सब का मन निरंजन है उज्जवल है शांत और भक्ति भाव से प्रशांत हैं। अब अगर शहजादे साहब स्वेत वस्त्रों के  अंदर अधोवस्त्र भी कहीं लाल पहने होते तो सुरजेवाला अब तक उन्हें हनुमान भक्त घोषित क...